नवादा अनुमंडल गेट पर मारपीट व रुपये छिनतई का आरोप, प्राथमिकी दर्ज कराने को आवेदन

नवादा। नगर थाना क्षेत्र में अनुमंडल कार्यालय गेट के समीप मारपीट एवं छिनतई का मामला सामने आया है। इस संबंध में ओढ़नपुर निवासी मनोज कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

नवादा अनुमंडल गेट पर मारपीट व रुपये छिनतई का आरोप, प्राथमिकी दर्ज कराने को आवेदन
Image Slider
Image Slider
Image Slider

नवादा। नगर थाना क्षेत्र में अनुमंडल कार्यालय गेट के समीप मारपीट एवं छिनतई का मामला सामने आया है। इस संबंध में ओढ़नपुर निवासी मनोज कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन में मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को डीसीएलआर कार्यालय में चल रहे एक जमीन संबंधी मामले की सुनवाई में वह उपस्थित थे। इसी दौरान उनके विपक्षी ओढ़नपुर निवासी अवनीश कुमार एवं सतीश कुमार समेत कुछ अन्य लोगों ने कथित रूप से जमीन वापस करने का दबाव बनाते हुए जान मारने की धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार, शाम करीब पांच बजे जब वह सुनवाई के बाद घर लौट रहे थे, तभी अनुमंडल गेट के पास पहले से घात लगाए लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।

आरोप है कि अवनीश कुमार ने उनके साथ मारपीट की, जबकि सतीश कुमार ने भी थप्पड़-लात चलाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके पॉकेट में रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिए गए।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मनोज कुमार ने आवेदन में कहा है कि अनुमंडल गेट के दाहिने तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। उन्होंने आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नवादा से एनबीसी 24 के लिए सुनील की रिपोर्ट।